सानिया और क्रिस्टीना की जोड़ी क्लेवलैड में उप विजेता

By भाषा | Published: August 29, 2021 01:55 PM2021-08-29T13:55:53+5:302021-08-29T13:55:53+5:30

Sania and Christina pair runners-up in Clavelad | सानिया और क्रिस्टीना की जोड़ी क्लेवलैड में उप विजेता

सानिया और क्रिस्टीना की जोड़ी क्लेवलैड में उप विजेता

भारत की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार क्रिस्टीना मैकहॉल फाइनल में शुको आयोमा और एना शिबाहारा की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त के साथ यहां डब्ल्यूटीए 250 टेनिस प्रतियोगिता में उप विजेता रहे।सानिया और क्रिस्टीना को फाइनल में जापान की जोड़ी के खिलाफ एक घंटे और 24 मिनट में 5-7 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।सत्र के पहले फाइनल में जगह बनाने के लिए सानिया को 180 रैंकिंग अंक और तीन हजार डॉलर की राशि मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sania and Christina pair runners-up in Clavelad

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे