राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गीता फोगाट नहीं कर सकी क्वालिफाई, साक्षी-बबिता ने कटाया टिकट

By IANS | Published: December 31, 2017 12:09 PM2017-12-31T12:09:09+5:302017-12-31T13:51:41+5:30

पहलवान गीता फोगट अप्रैल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।

Sakshi Malik qualifies for 2018 Commonwealth Games, Geeta Phogat falters | राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गीता फोगाट नहीं कर सकी क्वालिफाई, साक्षी-बबिता ने कटाया टिकट

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गीता फोगाट नहीं कर सकी क्वालिफाई, साक्षी-बबिता ने कटाया टिकट

कुश्ती से अधिक 'दंगल' फिल्म से शोहरत बटोरने वाली महिला पहलवान गीता फोगट अप्रैल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए शनिवार को लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में आयोजित ट्रायल्स में गीता को 57 किलोग्राम वर्ग में पूजा ढांढा ने चित किया। इसके साथ पूजा ने अगले साल होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

साक्षी ने कटाया राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने भी चयन ट्रायल्स में हिस्सा लिया। वह फ्रीस्टाइल स्पर्धा के लिए 62 किग्रा भार वर्ग में क्वालिफाई करने में सफल रहीं। 

गीता की बहनों ने किया क्वालिफाई

साक्षी और पूजा के अलावा गीता की बहन विनेश फोगट (50 किग्रा) तथा बबिता कुमारी (53 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) और किरण बिश्नोई (76 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

Web Title: Sakshi Malik qualifies for 2018 Commonwealth Games, Geeta Phogat falters

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे