लाइव न्यूज़ :

रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: September 22, 2021 09:54 IST

Open in App

दुबई, 22 सितंबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

रॉयल्स ने मंगलवार को इस मैच में दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में निकोलस पूरण और दीपक हुड्डा के विकेट लिये और केवल एक रन दिया।

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गये आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना किया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित नियमों के तहत टीम पहली बार तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पायी और इसलिए सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।’’

आईपीएल बहाल होने के बाद टीम का यह पहला मैच था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!