लाइव न्यूज़ :

ल्यूकेमिया से पीड़ित तैराक रिकाको इकी ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:56 IST

Open in App

तोक्या, चार अप्रैल (एपी) जापानी तैराक रिकाको इकी ने जापान की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के जरिये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया, जिन्हें दो साल पहले ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) होने का पता चला था।

रिकाको ने तोक्यो ओलंपिक के लिये बने नये तैराकी स्थल में आयोजित हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 57.77 सेकेंड का समय लिया। इससे वह मेडले रिले में क्वालीफाई करने में सफल रही।

रेस के बाद उनकी आंखों में आंसू थे। वह पानी से निकलने के बाद भी बोल नहीं पा रही थी और लगातार रोये जा रही थी।

उन्होंने बाद में कहा, ‘‘मैं 100 मीटर स्पर्धा में जीत की उम्मीद नहीं कर रही थी, मैं पांच साल पहले ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान जितनी आत्मविश्वास से भरी थी, उतना इस बार नहीं था। मुझे लगता है कि अगर आप दर्द से भी गुजर रहे हो तो आपकी कड़ी मेहनत का हमेशा आपको फल मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!