लाइव न्यूज़ :

रामकुमार सिंगापुर ओपन से बाहर

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:07 IST

Open in App

सिंगापुर, 22 फरवरी भारत के रामकुमार रामनाथन सोमवार को यहां अमेरिका के टारो डेनियल के खिलाफ तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हारने से सिंगापुर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये।

विश्व में 200वीं रैंकिंग के रामकुमार ने पहले दौर का यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट में 3-6, 7-6(3), 3-6 से गंवाया।

रामकुमार के पास अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ ब्रेक प्वाइंट लेने के दो मौके थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाये।

यह रामकुमार की डेनियल के खिलाफ दो मैचों में दूसरी हार है। इससे पहले वह 2012 में आईटीएफ फ्यूचर्स प्रतियोगिता में भी अमेरिकी खिलाड़ी से हार गये थे।

रामकुमार ने युगल में पुरव राजा के साथ मिलकर जोड़ी बनायी है और उनका सामना कोरिया के एस केवोन और जापान के वाइ युचियामा से होगा।

रोहन बोपन्ना, जीवन नेदुचेझियन और एन श्रीराम बालाजी भी इस तीन लाख डालर इनामी हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के युगल में भाग ले रहे हैं।

सभी की निगाहें हालांकि युकी भांबरी पर टिकी रहेंगी जो कि दो साल से भी अधिक समय के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रहे हैं। वह पहले दौर में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू इबडेन से भिड़ेंगे जो आस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल में सामंता स्टोसुर के साथ उप विजेता रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!