पीवी सिंधु लगातार तीसरे साल बनीं ईएसपीएन की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, पुलेला गोपीचंद चुने गए सर्वश्रेष्ठ कोच

By भाषा | Published: February 20, 2020 03:26 PM2020-02-20T15:26:56+5:302020-02-20T15:27:58+5:30

पीवी सिंधु की विश्व चैंपियनशिप जीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल पल चुना गया, वहीं राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

PV Sindhu become ESPN's Female Sportsperson of the Year | पीवी सिंधु लगातार तीसरे साल बनीं ईएसपीएन की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, पुलेला गोपीचंद चुने गए सर्वश्रेष्ठ कोच

पीवी सिंधु ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Highlightsसिंधु ने लगातार तीसरी बार ईएसपीएन की ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता।फर्राटा धाविका दुती चंद को मैदान से भीतर और बाहर प्रेरणास्रोत बनने के लिये ‘करेज’ पुरस्कार दिया जाएगा।

विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार ईएसपीएन की ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता, जबकि युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी पुरुष वर्ग में चुने गए। सौरभ ने विश्व कप में पांच स्वर्ण पदक जीते जिनमें दो 10 मीटर एयर पिस्टल और तीन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में मिले।

फर्राटा धाविका दुती चंद को मैदान से भीतर और बाहर प्रेरणास्रोत बनने के लिये ‘करेज’ पुरस्कार दिया जाएगा। दुती चंद ने लिंग संबंधी नियमों को लेकर आईएएएएफ से लड़ाई जीती और ट्रैक पर लौटी। उन्होंने समलैंगिक रिश्ते में होने की बात भी स्वीकार की थी। शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी’ का पुरस्कार मिला, जिन्होंने मास्को में विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती। वह 2016 से 2018 के बीच मातृत्व अवकाश के कारण ब्रेक पर थी।

पहलवान दीपक पूनिया को ‘वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी’ चुना गया। राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। सिंधु की विश्व चैंपियनशिप जीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल पल चुना गया। मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता। दिव्यांग खिलाड़ी मानसी जोशी को सर्वश्रेष्ठ पैरा एथलीट चुना गया।

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ के लिए चुना गया। बलबीर ने लंदन 1948, हेलसिंकी 1952 और मेलबर्न 1956 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कोच भी थे।

Read in English

Web Title: PV Sindhu become ESPN's Female Sportsperson of the Year

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे