लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता वेटलिफ्टर पूनम यादव को झटका, टूटा एशियन गेम्स का सपना

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 11, 2018 15:02 IST

Punam Yadav: वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने एशियन गेम्स के लिए पूनम यादव के नाम पर विचार न करने का फैसला किया है

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पूनम यादव के लिए निराशाजनक खबर है और उनके एशियाई खेलों में भाग लेने का सपना टूट गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF) ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि एशियाई खेलों के चयन के लिए पूनम के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। 

साथ ही 69 किलोग्राम कैटिगरी की वेटलिफ्टर पूनम को IWLF द्वारा अनिवार्य कैंप को छोड़ने के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत NIS पटियाला में होने वाले नेशनल कैंप से जुड़ने की इजाजत भी नहीं दी जाएगा। 

हाल ही में पूनम को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOP) से बाहर किया गया है। अब IWLF ने स्पष्ट किया है कि अब कभी भी पूनम का नाम TOP स्कीम के लिए नहीं भेजा जाएगा, इससे इस उभरती हुई वेटलिफ्टिर के करियर के अंत के तौर पर देखा जा रहा है।

फेडरेशन की योजना में वापसी के लिए पूनम के पास एकमात्र रास्ता अपने खर्च पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) में खुद का टेस्ट करना और क्लीन रिपोर्ट फेडरेशन का सौंपना हो सकती है। लेकिन इस रिपोर्ट को भी एशियाई खेलों के बाद स्वीकार किया जाएगा। लेकिन नाडा से मिली क्लीन रिपोर्ट पूनम के लिए फेडरेशन से राहत मिलने की गारंटी नहीं हो सकती और उन्हें लंबा प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। 

भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने कहा है, 'उन्हें ट्रायल्स में भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जिससे उनके एशियन गेम्स में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं। और ये फेडरेशन की तरफ से आखिरी शब्द हैं।'

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी चर्चा है कि पूनम डोप टेस्ट से बचने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि गोल्ड कोस्ट से लौटने के बाद उन्होंने कैंप नहीं जॉइन किया, क्योंकि वहां उनका डोप टेस्ट होता। इस मामले में पूनम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, जो कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटने के बाद अपने गृह नगर वाराणसी में हैं। 

इससे पहले SAI ने बुधवार को गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले तीन वेटलिफ्टरों, पूनम, सतीश शिवालिंगम, राहुल वी रगाला समेत टॉप-12 खिलाड़ियों को TOP से बाहर कर दिया था। इन 12 खिलाड़ियों में स्टार निशानेबाज गगन नारंग भी शामिल हैं। 

टॅग्स :एशियन गेम्सकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!