लाइव न्यूज़ :

पुजारा ने अपना इरादा और काबिलियत दिखा दिया : रोहित

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:11 IST

Open in App

भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी को उसकी बल्लेबाजी के बारे में कुछ बताने की जरूरत नही है और इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन की नाबाद पारी ने उसका इरादा और काबिलियत दिखा दिया । भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे दिन दो विकेट पर 215 रन बना लिये थे । रोहित ने कहा,‘‘ आप ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जिसने 80 टेस्ट खेले हैं । मुझे नहीं लगता कि टेस्ट मैचों से पहले उसे कुछ बताने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम का काम अभी खत्म नहीं हुआ है । आगे दो दिन अहम है और उम्मीद है कि वह इसी तरह से बल्लेबाजी करता रहेगा ।’’ रोहित ने कहा कि पुजारा की आलोचना बाहरी बात है क्योंकि टीम उसकी काबिलियत बखूबी जानती है। उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो इस बारे में कोई बात नहीं होती । ये सब बाहरी बातें हैं । हमें उसके अनुभव और खूबियों के बारे में पता है । हालिया पारियों की बात करें तो उसने रन नहीं बनाये लेकिन लाडर्स पर उसने और अजिंक्य ने अहम साझेदारी की ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया में उसके प्रदर्शन को भी नहीं भूलना चाहिये । उसने टेस्ट श्रृंखला में जीत में अहम भूमिका निभाई।’’ रोहित ने कहा ,‘‘ कई बार हमारी याददाश्त छोटी होती है । हमें यह सोचना चाहिये कि इतने साल से इस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया । उसके समग्र प्रदर्शन पर गौर करना चाहियें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!