Pro Kabaddi PKL 2022: प्लेआफ में यूपी योद्धा, 35-28 से हराकर यू मुंबा बाहर, बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया
By सतीश कुमार सिंह | Published: February 17, 2022 09:43 PM2022-02-17T21:43:59+5:302022-02-17T21:45:29+5:30
Pro Kabaddi PKL 2022: यूपी योद्धा ने बेहतरीन रक्षण का प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा को 35-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के प्लेआफ में जगह बना ली।
Pro Kabaddi PKL 2022: यूपी योद्धा ने यू मुंबा पर शानदार जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल 8) प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। यू मुंबा को 35-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के प्लेआफ में जगह बना ली। दूसरे मैच में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-24 हराया।
🚨 𝐀𝐓𝐓𝐄𝐍𝐓𝐈𝐎𝐍 🚨@UpYoddha become the 2️⃣nd team to qualify for the playoffs courtesy of their victory over U Mumba 🥳#MUMvUP#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/S60sUzw8jR
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 17, 2022
परदीप नरवाल (छह अंक) और सुरेंद्र गिल (आठ अंक) ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ब्रेक तक टीम को छह अंक की बढ़त दिलाई। सुरेंद्र ने यू मुंबा के डिफेंस को चकमा देना जारी रखा और श्रीकांत जाधव बेंच से बाहर आ गए और अपनी साइड को टचिंग डिस्टेंस में रखने के लिए तुरंत प्रभाव डाला।
🤝
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 17, 2022
That's the secret sauce behind every successful tackle 🤩#UPvMUM#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/GeJ5Y8E6KH
सुरेंदर गिल ने यूपी के लिये सर्वाधिक आठ अंक बनाये जबकि डिफेंडर आशु सिंह, शुभम कुमार और सुमित ने तीन तीन अंक बनाये । इस हार के साथ ही मुंबई के अभियान का अंत हो गया जो प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी । यू मुंबा को प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये हर हालत में जीत की जरूरत थी।
No margin for error when Rinku's defending 💥
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 17, 2022
How many points do you think he'll score by the end of #UPvMUM? 🧐#SuperhitPanga#VIVOProKabaddi@umumbapic.twitter.com/KdH74puBU5