Pro Kabaddi League Playoffs: यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स सेमीफाइनल में, इन टीमों के बीच अंतिम चार मुकाबला
By सतीश कुमार सिंह | Published: February 21, 2022 10:07 PM2022-02-21T22:07:17+5:302022-02-21T22:10:06+5:30
Pro Kabaddi League Playoffs: यूपी योद्धा के सामने पटना पाइरेट्स है और सेमीफाइनल में बेंगलुरु बुल्स का सामना अब दबंग दिल्ली से होगा।
Pro Kabaddi League Playoffs: प्रो कबड्डी सीजन 8 का लीग चरण समाप्त हो गया है। 60 दिन और 132 मैच हुआ। पटना पाइरेट्स, दबंग दिल्ली केसी, यूपी योद्धा, गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु बुल्स और पुनेरी पलटन की टीम प्लेऑफ चरण में प्रवेश की है।
Set the ⏰ and 📌 the schedule as the teams square off for the coveted #VIVOProKabaddi title 🏆
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 21, 2022
Playoffs ➡️ 21st and 23rd February from 7:30 PM
Final ➡️ 25th February from 8:30 PM
📺: Star Sports Network
📱: Disney+Hotstar
💻: https://t.co/EWWLNMn2lc#SuperhitPangapic.twitter.com/wmYBYy5xCs
प्रदीप नारवाल के 18 अंक की बदौलत यूपी योद्धा ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के पहले एलिमिनेटर में पुणेरी पल्टन को 42-31 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में यूपी योद्धा का सामना बुधवार को लीग अंक तालिका में शीर्ष पर रहे पटना पाइरेट्स से होगा।
4️⃣ Semi-finalists
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 21, 2022
1️⃣ #VIVOProKabaddi 🏆
♾️ Entertainment 🤩
Who are you backing? 🥳 #SuperhitPanga@UpYoddha@PatnaPirates@DabangDelhiKC@BengaluruBullspic.twitter.com/zLDlOfVqL8
पहले हाफ के शुरुआती मिनटों में आठ अंक से पिछड़ने के बाद यूपी योद्धा ने जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। नरवाल का नितीश कुमार (तीन अंक) और सुमित (पांच अंक) ने अच्छा साथ दिया। पुणेरी पल्टर के लिए असलम इनामदार ने सुपर 10 (10 अंक) बनाया लेकिन अन्य खिलाड़ियों से उन्हें जरूरी समर्थन नहीं मिला।
Hi-Flyer & co. have taken the last 💺 in the semi-finals and how! 😎#GGvBLR#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/OMnoMe1DSB
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 21, 2022
दूसरे एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स से हुआ। बेंगलुरु के स्टार रेडर पवन सहरावत ने सुनिश्चित किया कि उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचे। पवन ने गुजरात जायंट्स को 49-29 से हराकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में बेंगलुरु बुल्स का सामना अब दबंग दिल्ली से होगा।
AND OUR THIRD SEMI-FINALISTS ARE 🥁🥁🥁@UpYoddha!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 21, 2022
Take a bow, boys 🤩 pic.twitter.com/Y78YYOXt8w