Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को पछाड़ा, हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 8, 2022 09:43 PM2022-02-08T21:43:29+5:302022-02-08T21:45:07+5:30

Pro Kabaddi League (PKL) 2021-22:  यू मुंबा को हराकर पटना पाइरेट्स का दबदबा कायम रखा। पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 47-36 हराया।

Pro Kabaddi League (PKL) 2021-22 Day 49 Haryana Steelers Outclass Tamil Thalaivas, Patna Pirates Outclass U Mumba | Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को पछाड़ा, हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

पटना ने सभी विभागों में अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया।

Highlightsयू मुंबा के रेडर्स को अंक हासिल करने का ज्यादा मौका नहीं दिया।कप्तान विकाश कंडोला का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने आठ अंक जुटाये।तमिल थलाइवाज को 37-29 से हराया।

Pro Kabaddi League (PKL) 2021-22: हरियाणा स्टीलर्स के लिए एक और जीत और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। तमिल थलाइवाज ने खराब शुरुआत के बाद हरियाणा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे महत्वपूर्ण संघर्ष में उनसे आगे निकलने में नाकाम रहे।

दूसरे मुकाबले में यू मुंबा को हराकर पटना पाइरेट्स का दबदबा कायम रखा। पटना ने सभी विभागों में अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया। उनके डिफेंस ने यू मुंबा के रेडर्स को अंक हासिल करने का ज्यादा मौका नहीं दिया। पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 47-36 हराया।

आशीष के हरफनमौला खेल के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में मंगलवार को यहां तमिल थलाइवाज को 37-29 से हराया। आशीष ने तीन टैकल अंक के साथ कुल 16 अंक जुटा कर इस मुकाबले को यादगार बनाया । उन्हें कप्तान विकाश कंडोला का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने आठ अंक जुटाये।

इस जीत के बाद टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। टीम के 18 मैचों में 58 अंक हो गये है। तमिल थलाइवाज की टीम 17 मैचों में 45 अंक के साथ तालिका में आठवें पायदान पर है। इस मुकाबले में थलाइवाज के रेडर मंजीत ने 10 और अजिंक्या पंवार ने आठ अंक जुटाये लेकिन उन्हें टीम की रक्षापंक्ति से अच्छा साथ नहीं मिला।

Web Title: Pro Kabaddi League (PKL) 2021-22 Day 49 Haryana Steelers Outclass Tamil Thalaivas, Patna Pirates Outclass U Mumba

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे