Pro Kabaddi League 2021-22: सचिन के सुपर 10, पटना पाइरेट्स ने गत चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 6, 2022 09:45 PM2022-02-06T21:45:29+5:302022-02-06T21:46:57+5:30

Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स के सचिन ने रविवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के मैच में धमाल कर दिया।

Pro Kabaddi League 2021-22 Patna Pirates thrash Bengal Warriors 38-29 sachin | Pro Kabaddi League 2021-22: सचिन के सुपर 10, पटना पाइरेट्स ने गत चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स को हराया

पटना पाइरेट्स की रक्षापंक्ति ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया।

Highlightsगत चैंपियन बंगाल वारियर्स को 38-29 से हराया।मोहम्मदरेजा शादलौई ने हाई फाइव (पांच अंक) बटोरे।

Pro Kabaddi League 2021-22: सचिन के सुपर 10 (11 अंक) के दम पर पटना पाइरेट्स ने गत चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में रविवार को यहां 38-29 से हराया।

सचिन को रेडर गुमान सिंह का अच्छा साथ मिला जिन्होंने पटना की टीम के लिए सात अंक जुटाये। सचिन और गुमान ने बंगाल की रक्षापंक्ति की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया। पटना पाइरेट्स की रक्षापंक्ति ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया। मोहम्मदरेजा शादलौई ने हाई फाइव (पांच अंक) बटोरे।

जिसने पटना को तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचने में मदद की। तीन बार के चैंपियन अब शीर्ष दो टीमों में जगह बनाने की दावेदार है, जिससे उसे आठवें सत्र के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिलेगा।

Web Title: Pro Kabaddi League 2021-22 Patna Pirates thrash Bengal Warriors 38-29 sachin

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे