Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 43-23 से करारी शिकस्त देकर अंकतालिका में शीर्ष पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2022 10:04 PM2022-01-11T22:04:23+5:302022-01-11T22:05:29+5:30

Pro Kabaddi League 2021-22: यू मुंबा को 43-23 से करारी शिकस्त देकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Pro Kabaddi League 2021-22 Patna Pirates beat U Mumba 43-23 top points table | Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 43-23 से करारी शिकस्त देकर अंकतालिका में शीर्ष पर

पटना के आठ मैचों में 34 अंक हो गये हैं जबकि दिल्ली के इतने ही मैचों में 32 अंक हैं।

Highlightsपटना ने शुरू से ही दबदबा बना दिया।नीरज कुमार और मोहम्मद्रेजा शादलोइ ने ‘हाई 5’ का स्कोर बनाया। पाइरेट्स को दबंग दिल्ली से आगे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली।

Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने अपने आलराउंड खेल के दम पर मंगलवार को यू मुंबा को 43-23 से करारी शिकस्त देकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। पटना ने शुरू से ही दबदबा बना दिया।

उसके डिफेंडर नीरज कुमार और मोहम्मद्रेजा शादलोइ ने ‘हाई 5’ का स्कोर बनाया। उसके सभी खिलाड़ियों ने एक जीत में योगदान दिया जिससे पाइरेट्स को दबंग दिल्ली से आगे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली।

पटना के आठ मैचों में 34 अंक हो गये हैं जबकि दिल्ली के इतने ही मैचों में 32 अंक हैं। यू मुंबा अपने स्टार रेडर अजित कुमार के बिना उतरा था जिससे उसकी टीम पर बुरा असर पड़ा और टीम का संतुलन गड़बड़ा गया। पटना ने इस बीच दो बार ‘ऑल आउट’ करके उसकी परेशानियां बढ़ायी। 

Web Title: Pro Kabaddi League 2021-22 Patna Pirates beat U Mumba 43-23 top points table

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे