Pro Kabaddi League 2021-22: दबंग दिल्ली की शर्मनाक हार, बेंगलुरु बुल्स ने 61-22 से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 12, 2022 10:26 PM2022-01-12T22:26:06+5:302022-01-12T22:28:48+5:30

Pro Kabaddi League 2021-22:पीकेएल के इतिहास में सबसे एकतरफा खेलों में से एक में, बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को ध्वस्त करते हुए 61-22 से हराया।

Pro Kabaddi League 2021-22 Bengaluru Bulls thrashes Dabang Delhi 61-22 Pawan Sehrawat scores 27 points Haryana Steelers and UP Yoddha | Pro Kabaddi League 2021-22: दबंग दिल्ली की शर्मनाक हार, बेंगलुरु बुल्स ने 61-22 से हराया

Pro Kabaddi League 2021-22: दबंग दिल्ली की शर्मनाक हार, बेंगलुरु बुल्स ने 61-22 से हराया

Highlightsबेंगलुरु बुल्स की 39 अंकों की जीत पीकेएल में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पवन सहरावत ने अकेले दम पर दबंग दिल्ली को हराया।27 अंक बनाए, जो पूरी दबंग दिल्ली टीम की तुलना में छह अधिक थी।

Pro Kabaddi League 2021-22: कप्तान विकास कंडोला के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी कर बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मुकाबले में यूपी योद्धा से 36-36 से टाई खेला। दबंग दिल्ली की शर्मनाक हार हुई है।

 बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को 61-22 से करारी शिकस्त दी। इस सीजन में लीग के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे नवीन कुमार के बिना दबंग दिल्ली की हालत खराब थी। विजय और आशु में दबंग दिल्ली के हमलावरों के पास देने के लिए बहुत कम था, जबकि जीवा, मनजीत और जोगिंदर जैसे दिग्गजों की रक्षा खराब थी।

मैच में यूपी योद्धा ने बढ़त बना ली थी लेकिन हरियाणा ने वापसी करते हुए महत्वपूर्ण तीन अंक जुटाये जो प्लेऑफ स्थान की दौड़ के लिये अहम होंगे। कंडोला ने 17 अंक जुटाये। वहीं दूसरी टीम के लिये सुरेंदर गिल ने 14 अंक हासिल किये। 

Web Title: Pro Kabaddi League 2021-22 Bengaluru Bulls thrashes Dabang Delhi 61-22 Pawan Sehrawat scores 27 points Haryana Steelers and UP Yoddha

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे