लाइव न्यूज़ :

टोक्यो से दूर प्रिया मलिक ने बुडापेस्ट में मचाया धमाल, विश्व कैडेट रेसलिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2021 15:07 IST

विश्व कैडेट चैंपियनशिप विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग में जीता गोेल्ड

Open in App
ठळक मुद्दे73 किग्रा भारवर्ग में जीता गोल्ड मेडलबेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दीविश्व कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी। 

प्रिया मलिक का रहा है स्वर्णिम इतिहास

प्रिया मलिक की 'गोल्डन' जीत चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू के टोक्यो ओलंपिक में महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने के एक दिन बाद हुई है। बुडापेस्ट में प्रिया मलिक की स्वर्णिम सफलता कोई मामूली उपलब्धि नहीं है, मलिक नियमित रूप से स्वर्ण पदक जीततीं आईं हैं। प्रिया मलिक ने 2019 में पुणे में आयोजित हुए खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीता था, उसी वर्ष दिल्ली में आयोजित 17 वें स्कूल खेलों में भी मलिक ने स्वर्ण जीता था। इसे अलावा 2020 में आयोजित हुए नेशनल स्कूल गेम्स और नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में भी प्रिया ने गोल्ड मेडल जीते थे।

इस बीच यह भी पता चला है कि इस शानदार जीत के दम पर प्रिया मलिक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली एथलीट भी बन गई हैं। प्रिया मलिक के स्वर्णिम दौड़ से पहले, एक अन्य भारतीय पहलवान-वर्षा ने 65 किग्रा वर्ग में तुर्की की दुयगु जनरल को हराकर कांस्य पदक जीता था।

टॅग्स :रेसलिंगटोक्यो ओलंपिक 2020मीराबाई चानू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय भारोत्तोलन महासंघ एथलीट आयोग की चुनी गईं अध्यक्ष

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!