लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भगत, सुकांत कदम ने दर्ज की आसान जीत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:43 IST

Open in App

कम्पाला, 18 नवंबर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने गुरुवार को यहां युगांडा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में आइवरी कोस्ट के डेडा जीन यवेस याओ को 22 मिनट से कम समय में शिकस्त दी।

उन्होंने एकल एसएल3 वर्ग के इस मुकाबले को 21-13 21-9 से अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट में उनकी दूसरी जीत है।

इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपना मिश्रित युगल मैच भी जीता । उनकी और पलक कोहली की जोड़ी ने हमवतन शांति विश्वनाथन एवं युगांडा के बशीर मुतयबा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-11, 21-12 से हराया।

एलएल3 वर्ग में निचले अंगों की दुर्बलता वाले एथलीट प्रतिस्पर्धा करते हैं।

एसएल4 वर्ग में सुकांत कदम ने नाइजीरिया के उस्माने हबी अदमौ को महज 18 मिनट में हरा दिया। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को सीधे गेम में 21-4, 21-5 से पराजित किया।

उन्होंने ज्योति के साथ मिश्रित युगल मैच में इटली के डेविड पोसेनाटो और रोजा एफोमो डी मार्को की जोड़ी के खिलाफ 29 मिनट तक चले मैच को 22-20 21-17 से जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!