लाइव न्यूज़ :

पेन ने सिडनी टेस्ट में खराब बर्ताव के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 09:55 IST

Open in App

सिडनी, 12 जनवरी आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने भारत के खिलाफ ड्रॉ हुए सिडनी टेस्ट के दौरान मैदान पर अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी अच्छी नहीं थी और रविचंद्रन अश्विन से छींटाकशी करके वे ‘बेवकूफ जैसे’ नजर आए।

पेन को उस समय आलोचना का सामना करना पड़ा जब उन्होंने अश्विन के साथ छींटाकशी की जो चोटिल हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत को हार बचाने की कवायद में जुटे थे। भारत 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मैच के दौरान कई बार उनका ध्यान भटका, वह गुस्से थे और उत्तेजित भी हुए।

पेन को आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं आना था लेकिन वह इसके लिए पहुंचे और कहा, ‘‘मैंने कल मैच के बाद तुरंत उससे (अश्विन से) बात की, मैंने उससे कहा, देखो अंत में ऐसा लगा जैसे मैं बेवकूफ हूं, क्या मैंने ऐसा नहीं किया? आप मुंह खोलते हो और फिर कैच टपका देते हो।’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि उन्होंने मीडिया से बात करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें कल की कुछ बातें स्पष्ट करनी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस टीम की अगुआई करने के अपने तरीके पर गर्व करता हूं इसलिए कल जैसे चीजें घटी उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।’’

पेन ने तीन कैच छोड़े जिसमें अश्विन से बहस के बाद टपकाया गया विहारी का कैच भी शामिल था।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि मैच का दबाव उन पर हावी हो गया और इससे उनका मूड प्रभावित हुआ।

पेन ने कहा, ‘‘मेरी कप्तानी अच्छी नहीं थी, मैंने मुकाबले के दबाव को हावी होने दिया, यह मुझ पर हावी हो गया और इससे मेरा मूड प्रभावित हुआ और इसका मेरे प्रदर्शन पर असर हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं अपनी उम्मीदों और हमारी टीम के स्तर पर खरा नहीं उतरा।’’

पेन के अनुसार सोमवार को उनका बर्ताव उस तरीके की छवि नहीं थी जिस तरह वह आस्ट्रेलियाई टीम की अगुआई करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कल की गई गल्तियों के लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं। निश्चित तौर पर यह उसकी छवि नहीं थी जिस तरह मैं इस टीम की अगुआई करना चाहता हूं।’’

अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए पेन पर रविवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था। पेन ने अंपायरों के साथ बर्ताव के लिए भी माफी मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिस तरह इससे निपटा उसे लेकर बेहद निराश हूं। मैंने दूसरे दिन की शुरुआत में जिस तरह अंपायरों से बात की वह भी अस्वीकार्य है।’’

पेन ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने स्वयं के स्तर पर और निश्चित नैतिक मूल्यों के अनुसार खेल को खेलने की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतरे।

अश्विन के साथ बहस के दौरान अपशब्द का इस्तेमाल करने वाले पेन ने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर अपने प्रशंसकों और लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने कल मेरी कही कुछ बातें सुनी, यह सही नहीं थी विशेषकर टीम के कप्तान के मुंह से।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!