लाइव न्यूज़ :

पराग्वे ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: November 13, 2020 10:17 IST

Open in App

साओ पाउलो, 13 नवंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी का एक गोल अमान्य घोषित कर दिया गया जबकि दूसरी बार गोलकीपर ने बेहतरीन तरीके से उनका शॉट बचाया जिससे अर्जेंटीना को दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाईंग फुटबॉल मैच में पराग्वे से 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा।

लॉ बोम्बोनेरा स्टेडियम में खेले गये मैच के बाद अर्जेंटीना तीन मैचों में सात अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है लेकिन ब्राजील नौवें स्थान पर काबिज वेनेजुएला के खिलाफ जीत दर्ज करने पर उससे आगे पहुंच सकता है। ब्राजील के अभी छह अंक हैं। पराग्वे पांच अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

अर्जेंटीना का क्वालीफाईंग में चौथा मैच मंगलवार को होगा।

गुरुवार को पहले मैच में दसवें स्थान पर काबिज बोलिविया को अंतिम क्षणों में पेनल्टी गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे इक्वेडर ने उसे 3-2 से हराया। इक्वेडर तीन मैचों में छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

शीर्ष चार में रहने वाली टीमों को कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप में स्वत: जगह मिल जाएगी जबकि पांचवें स्थान की टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

पराग्वे ने फिर से अर्जेंटीना को परेशानी में डाला। उसने एंजेल रोमेरा के 21वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से बढ़त बनायी। अर्जेंटीना ने 41वें मिनट में निकोलस गोंजालेज के गोल की मदद से बराबरी की।

मेस्सी ने 57वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी थी लेकिन वीडियो समीक्षा में पाया गया कि इससे 27 सेकेंड पहले फाउल किया गया था जबकि गेंद अर्जेंटीना के पाले में ही थी। मेस्सी इसके 14 मिनट बाद फिर से गोल करने के करीब पहुंच गये थे लेकिन पराग्वे के गोलकीपर एंटनी सिल्वा ने बेहतरीन बचाव करके मैच को ड्रा करवा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!