गोवा से चौथा स्थान छीनना चाहेगी आत्मविश्वास से भरी नार्थईस्ट यूनाईटेड

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:28 IST2021-02-03T18:28:01+5:302021-02-03T18:28:01+5:30

Northeast United full of confidence will want to grab fourth place from Goa | गोवा से चौथा स्थान छीनना चाहेगी आत्मविश्वास से भरी नार्थईस्ट यूनाईटेड

गोवा से चौथा स्थान छीनना चाहेगी आत्मविश्वास से भरी नार्थईस्ट यूनाईटेड

वास्को, तीन फरवरी जीत की हैट्रिक लगाने के बाद प्ले आफ स्थान की दौड़ में वापसी करने वाली नार्थईस्ट यूनाईटेड (एनईयूएफसी) गुरूवार को यहां होने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में एफसी गोवा के खिलाफ जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाना चाहेगी।

कोच गेरार्ड नुस के जाने के बाद उनकी प्ले आफ की उम्मीदों पर अनिश्चितता के बादल छा गये थे लेकिन अंतरिम कोच खालिद जामिल के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन दर्ज की।

दोनों टीमों के 14 मैचों में 21-21 अंक हैं लेकिन नार्थईस्ट यूनाईटेड अपनी प्रतिद्वंद्वी से एक स्थान नीचे है।

पिछले चार मैचों में नार्थईस्ट यूनाईटेड को हार का सामना नहीं करना पड़ा है जबकि गोवा को पिछले सात मैचों में हार नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Northeast United full of confidence will want to grab fourth place from Goa

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे