लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड को आस्ट्रेलिया का डर नहीं , लेकिन वे स्विंग को भारत से बेहतर खेलते हैं : हेसन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:34 IST

Open in App

आकलैंड, 19 नवंबर न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने इन दावों का खंडन किया है कि न्यूजीलैंड टीम आस्ट्रेलिया से डरती है लेकिन उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्विंग गेंदबाजी को बेहतर खेल लेते हैं जिसमें भारत को दिक्कत आती रही है।

न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया ने हराया । इससे पहले 2015 वनडे विश्व कप फाइनल में भी उसे आस्ट्रेलिया ने मात दी थी ।

हेसन ने ‘सेन न्यूजीलैंड’ से कहा ,‘‘ हम दो बड़े मैचों में आस्ट्रेलिया से पहले । 2015 विश्व कप और टी20 विश्व कप 2021 । हमने उन्हें चैपल हैडली ट्रॉफी में पिछले छह सात साल में कई बार हराया ।’’

दूसरी ओर भारत का आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब रिकॉर्ड रहा है । आखिरी बार 2003 विश्व कप में सौरव गांगुली की कप्तानी में आखिरी बार भारतीय टीम ने किसी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को मात दी थी । उसके बाद टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में वह न्यूजीलैंड से हारी । वनडे विश्व कप 2019 में भी उसे न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में हराया ।

हेसन ने कहा ,‘‘ हमने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि आस्ट्रेलिया नहीं कर सका । आस्ट्रेलिया हमारे स्विंग गेंदबाजों को बखूबी खेल लेता है जो भारतीय बल्लेबाज उतने बेहतर ढंग से नहीं कर पाते । बस यही बात है, कोई डर वगैरह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!