National Sports Awards 2019: किसे मिलेगा खेल रत्न, रवींद्र जडेजा समेत इन 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, जानें विजेताओं की पूरी लिस्ट

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 29, 2019 11:58 AM2019-08-29T11:58:32+5:302019-08-29T11:59:31+5:30

National Sports Awards 2019: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से खिलाड़ियों को आज सम्मानित किया जाएगा

National Sports Awards 2019: List of All the winners from Khel Ratna to Arjuna Award | National Sports Awards 2019: किसे मिलेगा खेल रत्न, रवींद्र जडेजा समेत इन 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, जानें विजेताओं की पूरी लिस्ट

बजंरग पूनिया, दीपा मलिक को 2019 का खेल रत्न, रवींद्र जडेजा को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

Highlightsराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 के तहत बजरंग पूनिया, दीपा मलिक को खेल रत्न दिया जाएगाक्रिकेटर रवींद्र जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगाराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होता है

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की 114वी जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

इस दौरान खेलों के सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड दिए जाएंगे। 

बजंरग, दीपा को खेल रत्न, 19 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

इस साल के खेल रत्न पुरस्कारों के लिए रेसलर बजरंग पूनिया और 2016 रियो पैरालिम्पिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिका को चुना गया है। दीपा मलिक खेल रत्न अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला पैरा एथलीट हैं।

वहीं इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए क्रिकेटरों रवींद्र जडेजा, पूनम यादव समेत कुल 19 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें मोहम्मद अनस, स्वप्ना वर्मन, शूटर अंजुम मौदगिल, हॉकी खिलाड़ी चिंगलेनसाना सिंह, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह सूंध, ट्रैक ऐंड फील्ड एथलीट तजिंदर पाल सिंह तूर समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 के विजेताओं की लिस्ट

खेल रत्न: दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स), बजरंग पूनिया (रेसलिंग)

अर्जुन अवॉर्ड: रवींद्र जडेजा (क्रिकेट), मोहम्मद अनस याहिया (एथलेटिक्स), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), सोनिया लाथेर (बॉक्सिंग), चिंगलेनसाना सिंह (हॉकी), एस भाष्करन (बॉडी बिल्डिंग), अजय ठाकुर (कबड्डी), अंजुम मौदगिल (शूटिंग), भामिदापति साई प्रणीत (बैडमिंटन), तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा खेल-बैडमिंटन), हरमीत राहुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांढा (रेसलिंग), फवाद मिर्जा (एक्वेस्ट्रेन), सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो), पूनम यादव (क्रिकेट), स्वप्ना वर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा खेल-एथलेटिक्स) और गौरव सिंह गिल (मोटरस्पोर्ट्स)।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित श्रेणी): मोहिंदर सिंह ढिल्लन (एथलेटिक्स), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और विमल कुमार (बैडमिंटन)।  

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम श्रेणी): संजय भारद्वाज (क्रिकेट), रामबीर सिंह खोकर (कबड्डी) और मेजबान पटेल (हॉकी)।

ध्यानचंद अवॉर्ड: मनोज कुमार (रेसलिंग), सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी), अरुण बासक (टेबल टेनिस), नितिन कीर्तने (टेनिस) और मैनुएल फ्रेडरिक्स (हॉकी)।

Web Title: National Sports Awards 2019: List of All the winners from Khel Ratna to Arjuna Award

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे