लाइव न्यूज़ :

नारंग ने ओलंपिक की पूर्व संध्या पर, गन फॉर ग्लोरी अकादमी में ‘#चीयर4इंडिया’ अभियान का आयोजन किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 जुलाई ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने शुक्रवार से जापान की राजधानी में शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों की पूर्व संध्या पर यहां ‘#चीयर4इंडिया’ अभियान को शुरू किया।

लंदन ओलंपिक (2012) के पदक विजेता नारंग ने अपनी अकादमी ‘गन फोर ग्लोरी’ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। तेलंगाना के खेल मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

तोक्यो में 15 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में, नारंग की शिष्या 21 साल की इलावेनिल वलारिवान को खेलों में पदक के सबसे बड़े दावेदारों में एक के तौर पर देखा जा रहा है।

वलारिवान ‘गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन’ से है जिसकी शुरुआत नारंग और पवन सिंह ने की थी।

नारंग ने कहा, ‘‘ इस बार काफी उम्मीद है। जिस तरह से भारतीय दल को तोक्यो के लिए रवाना किया गया, वह बहुत ही शानदार नजारा था। इन सभी पहलों ने ओलिंपिक को लेकर एक हलचल पैदा कर दी है। यह एक बहुत जरूरी बढ़ता है। खिलाड़ियों को इस तरह के प्रोत्साहन की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खेल मंत्रालय और विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों के बीच शानदार समन्वय है। वे सभी एथलीटों के फायदे के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ’’

निशानेबाजी दल के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले दो वर्षों में, हमारे निशानेबाजों ने सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमारे निशानेबाज विश्व रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल है। इससे उम्मीदें और बढ़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!