लाइव न्यूज़ :

मालोर्का में अपनी अकादमी के विस्तार कार्य को देखने पहुंचे नडाल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:58 IST

Open in App

मैड्रिड, आठ अप्रैल (एपी) मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे स्पेनिश स्टार राफेल नडाल गुरूवार को समय निकालकर मालोर्का में अपनी अकादमी में हो रहे ताजा विस्तार कार्य को देखने पहुंचे जहां इस समय 140 छात्र शिक्षा के साथ टेनिस की ट्रेनिंग लेने में जुटे हैं।

नडाल सात नये ढके हुए क्ले कोर्ट का जायजा लेने पहुंचे जिनका काम पूरा होने वाला है। उन्होंने चार इंडोर हार्ड कोर्ट की प्रगति भी देखी। इसके अलावा उन्होंने फिटनेस ट्रेनिंग, फिजियोथेरेपी, मनोविज्ञान, पोषण और खेल चिकित्सा के लिये बनी नयी जगह भी देखी।

मोंटे कार्लो टेनिस मास्टर्स 11 अप्रैल से शुरू होना है और नडाल इसमें रिकार्ड 12वां खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगे। उनके पास 2021 फ्रेंच ओपन की तैयारियों के लिये भी एक अतिरिक्त हफ्ता होगा क्योंकि गुरूवार को घोषणा की गयी कि टूर्नामेंट कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सात दिन के लिये स्थगित कर दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!