लाइव न्यूज़ :

मोशेंग्लादबाख जर्मन कप में आगे बढ़ा, रीगन्सबर्ग ने कोलोन को हराया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:10 IST

Open in App

बर्लिन, चार फरवरी (एपी) मार्कोस थुर्रम और अलासाने प्लिया के गोल की मदद से बोरुसिया मोशेंग्लादबाख ने स्टुटगार्ट पर 2-1 की जीत से जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन कोलोन सेकेंड डिवीजन की टीम रीगन्सबर्ग से हारकर बाहर हो गया।

मोशेंग्लादबाख की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिलास वामनगिटुका ने दूसरे मिनट में ही स्टुटगार्ट को बढ़त दिला दी। थुर्रम ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मोशेंग्लादबाख को बराबरी दिलायी और प्लिया ने 50वें मिनट में विजयी गोल दागा।

कोलोन ने रीगन्सबर्ग के खिलाफ दो गोल की बढ़त गंवायी जिससे निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा। अतिरिक्त समय में कोई गोल नहीं हुआ जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें रीगन्सबर्ग ने 4-3 से जीत दर्ज की।

अन्य मैचों में लीपजिग ने यूसुफ पोलसेन के दो गोल की मदद से बोचुम पर 4-0 से आसान जीत दर्ज की जबकि वॉल्फसबर्ग ने शाल्के को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!