लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में पहली बार कोरोना वायरस के तीन हजार से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:42 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) तोक्यो में कोरोना वायरस के 3,177 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं।

ओलंपिक की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब संक्रमण के दैनिक मामलों ने तीन हजार के आंकड़े को पार किया है।

मंगलवार को 2,848 नए मामलों का रिकॉर्ड बना था लेकिन बुधवार को इससे भी अधिक नए मामले सामने आए। पिछले साल की शुरुआत में महामारी फैलने के बाद जापान की राजधानी में संक्रमित लोगों का आंकड़ा दो लाख छह हजार 745 तक पहुंच गया है।

तोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत से पहले 12 जुलाई से आपातकाल लागू है। लोगों के विरोध और महामारी फैलने की अशंका से जुड़ी चिंताओं के बीच ओलंपिक खेल पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरू हुए।

विशेषज्ञों का कहना है कि तोक्यो में संक्रमण के मामले वायरस के डेल्टा प्रकार से फैल रहे हैं जो काफी तेजी से फैलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!