लाइव न्यूज़ :

मोईन का अर्धशतक, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 167 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:26 IST

Open in App

अबुधाबी, 10 नवंबर मोईन अली के शुरू में संघर्ष करने के बाद आखिरी क्षणों की तेजतर्रार पारी के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर 24 गेंदों पर 29 रन ही बना पाये लेकिन मोईन (37 गेंदों पर नाबाद 51 रन, तीन चौके, दो छक्के) और डाविड मलान (30 गेंदों पर 41 रन, चार चौके, एक छक्का) ने तीसरे विकेट के लिये 63 रन जोड़कर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभायी।

केन विलियमसन ने सात गेंदबाजों को आजमाया जिनमें से टिम साउदी, एडम मिल्न, जेम्स नीशाम और ईश सोढ़ी ने एक एक विकेट लिया।

इंग्लैंड ने टॉस गंवाया और वह पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे। जैसन रॉय चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे थे और उनकी अनुपस्थिति में बटलर के साथ पारी का आगाज करने वाले जॉनी बेयरस्टॉ (17 गेंदों पर 13 रन) छठे ओवर में आउट होने से पहले केवल एक विश्वसनीय शॉट लगा पाये थे।

बटलर के दो दर्शनीय चौकों और पांच अतिरिक्त रन की मदद से इंग्लैंड ने बोल्ट के पारी के चौथे ओवर में 16 रन बटोरे थे लेकिन मिल्न (31 रन देकर एक) ने गेंद थामते ही बेयरस्टॉ को पवेलियन भेज दिया। विलियमसन ने बेयरस्टॉ के कवर ड्राइव डाइव लगाकर बड़ी खूबसूरती से कैच में बदला। इंग्लैंड पावरप्ले में 40 रन तक ही पहुंच पाया।

विलियमसन ने इसके तुरंत बाद दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा दिया। इसका उन्हें तब फायदा मिला जब लेग स्पिनर सोढ़ी (32 रन देकर एक) ने बटलर को पगबाधा आउट करके न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलायी। बटलर रिवर्स स्वीप से चूक गये थे और उन्होंने साथ में एक रिव्यू भी गंवा दिया।

मलान की टाइमिंग गजब थी और उनका प्रिय शॉट कवर ड्राइव उससे भी अधिक आकर्षक, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में भी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की छूट नहीं दी। दूसरे छोर पर मोईन अली संघर्ष कर रहे थे और ऐसे में रन गति तेज करने की दरकार थी। मलान ने साउदी (24 रन देकर एक) पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद बल्ले का किनारा लेकिर विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के दस्तानों में समा गयी।

विलियमसन ने डेथ ओवरों में सोढ़ी को गेंद सौंपने का जुआ खेला। मोईन ने उनकी एक गेंद को हॉफ वॉली पर लेकर 92 मीटर लंबा छक्का लगाया और मिल्न की शार्ट पिच गेंद को मिडविकेट पर छह रन के लिये भेजा। इस ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (10 गेंदों पर 17 रन) ने भी गगनदायी छक्का लगाया। जेम्स नीशाम ने लिविंगस्टोन को आउट किया लेकिन मोईन उन पर चौका लगाकर टी20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!