लाइव न्यूज़ :

मिजोरम ने द्विपक्षीय परागमन परियोजना का अपने हिस्से का काम लगभग पूरा किया : पीडब्ल्यूडी विभाग

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:00 IST

Open in App

आइजोल, 24 नवंबर मिजोरम ने महत्वाकांक्षी कलादान बहुविध पारगमन एवं परिवहन परियोजना का अपने हिस्से का 96 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बुधवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इस परियोजना का उद्देश्य उत्तर पूर्व भारत को म्यांमा के सित्तवे बंदरगाह के रास्ते कोलकाता से जोड़ना है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी के सचिव जेसी रामथंगा के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें इस द्विपक्षीय परियोजना की प्रगति संबंधी जानकारी दी।

यह पारगमन परियोजना करीब 882.21 किलोमीटर लंबी है जिसकी शुरुआत अप्रैल 2008 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने ‘लुक ईस्ट’ नीति के तहत की थी। शुरुआत में इस परियोजना को वर्ष 2014 में पूरा करने का लक्ष्य था। इस परियोजना से उत्तर पूर्व के क्षेत्रों की कोलकाता से दूरी आधी रह जाएगी।

राज्यपाल को अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का 87.51 किलोमीटर का रास्ता मिजोरम में पड़ता है जिसमें से 84.19 किलोमीटर हिस्से का निर्माण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!