लाइव न्यूज़ :

कमर की चोट के बाद मीराबाई चानू ने की शानदार वापसी, गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

By भाषा | Updated: February 7, 2019 15:47 IST

मीराबाई चानू ने कमर की चोट के बाद मजबूत वापसी करते हुए गुरुवार को थाईलैंड में ईजीएटी कप में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App

नई दिल्ली, सात फरवरी। विश्व चैंपियन भारतीय भारोत्तोलक सेखोम मीराबाई चानू ने कमर की चोट के बाद मजबूत वापसी करते हुए गुरुवार को थाईलैंड में ईजीएटी कप में स्वर्ण पदक जीता। इस चोट के कारण चानू 2018 में छह महीने से अधिक समय तक प्रतियोगिताओं से दूर रही थी।

यहां मिली जानकारी के अनुसार चानू ने 48 किग्रा वर्ग में 192 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर लेवल ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। तोक्यो 2020 ओलंपिक की अंतिम रैंकिंग के कट के लिए इस प्रतियोगिता के अंक महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

मणिपुर की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने स्नैच में 82 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 110 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें चोट से उबरने के लिए विस्तृत फिजियोथेरेपी करानी पड़ी थी।

चानू इस चोट के कारण पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई थी जो गोल्ड स्तर का ओलंपिक क्वालीफायर है। वह जकार्ता में एशियाई खेलों में भी नहीं खेली थी।

चानू ने इससे पहले गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने 196 किग्रा के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने स्नैच में 86 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 110 किग्रा वजन उठाया था जो खेलों का रिकार्ड और निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

टॅग्स :गोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!