मनु गंडास ने ग्लेड वन मास्टर्स में दूसरे दौर के बाद बढ़त बनायी

By भाषा | Published: February 24, 2021 08:40 PM2021-02-24T20:40:22+5:302021-02-24T20:40:22+5:30

Manu Gandas leads after second round at Glade One Masters | मनु गंडास ने ग्लेड वन मास्टर्स में दूसरे दौर के बाद बढ़त बनायी

मनु गंडास ने ग्लेड वन मास्टर्स में दूसरे दौर के बाद बढ़त बनायी

अहमदाबाद, 24 फरवरी मनु गंडास ने बुधवार को यहां ग्लेड वन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में लगातार पांच बर्डी की बदौलत बोगी फ्री छह अंडर 30 का कार्ड बनाकर बढ़त हासिल की।

पीजीटीआई टूर पर अपने पहले खिताब की कोशिश में जुटे गंडास का दूसरे दौर के बाद स्कोर सात अंडर 65 का है।

चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज सिंह संधू (34, 32) छह अंडर 66 के कार्ड से उनसे पीछे दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने चार अंडर 32 का कार्ड खेला।

बेंगलुरू के खालिन जोशी, त्रिशूल चिनप्पा, अभिनव लोहान और ओम प्रकाश चौहान चार अंडर 68 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

टूर्नामेंट 54 होल का है, जिसका कट दो ओवर 74 के स्कोर पर था। 56 पेशेवर गोल्फरों ने कट में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manu Gandas leads after second round at Glade One Masters

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे