लाइव न्यूज़ :

मनीष पांडे ने रन आउट करने के बाद छक्का लगाकर कर्नाटक को सेमीफाइनल में पहुंचाया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर मनीष पांडे ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार रन आउट करने के बाद सुपर ओवर में छक्का लगाकर गुरुवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बंगाल के खिलाफ कर्नाटक को रोमांचक जीत दिलायी।

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाये, लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल की टीम भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

सुपर ओवर में बंगाल की टीम ने चार गेंद में पांच रन पर दोनों विकेट गंवा दिये। कर्नाटक ने पांडे के छक्के से सुपर ओवर में चार गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया।

इससे पहले बंगाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद कर्नाटक के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। रोहन कदम (29 गेंद में 30 रन) और पांडे (34 गेंद में 29 रन) तेजी से रन बनाने में जूझते दिखे।

करुण नायर (29 गेंद में नाबाद 55) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें अभिनव मनोहर (नौ गेंद में 19 रन) और अनिरुद्ध जोशी (10 गेंद में 16 रन) का अच्छा साथ मिला, जिन्होने तेजी से रन जुटाये।

नायर ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े।

बंगाल के लिए मुकेश कुमार, आकाश दीप, स्यान घोष, ऋतिक चटर्जी और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिये।

जीत के लिए 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम को श्रीवत्स गोस्वामी में 10 गेंद में 22 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलायी लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक दास खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गये।

ऋतिक चटर्जी ने 40 गेंद में 51 और ऋतिक रॉय चौधरी ने 18 गेंद में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

बंगाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। भारत के पूर्व अंडर-25 हरफनमौला ऋतिक रॉय चौधरी विद्याधर पाटिल (47 रन पर एक विकेट) की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का जड़ने के बाद एक रन लेकर आकाश दीप (तीन गेंद में छह रन) को स्ट्राइक दी । आकाश दीप ने पहले चौका और फिर दो रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर बंगाल को एक रन जरूरत थी लेकिन दूसरे छोर पर पांडे के सटीक थ्रो पर वह रन आउट हो गये।

 कर्नाटक के लिए एमबी दर्शन ने तीन और जगदीश सुचित ने दो विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!