दर्शकों को बाहर रखने का निर्णय भारी मन से किया : बाक
By भाषा | Published: July 14, 2021 10:38 AM2021-07-14T10:38:20+5:302021-07-14T10:38:20+5:30
तोक्यो, 14 जुलाई (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि दर्शकों को तोक्यो ओलंपिक से बाहर रखने का फैसला ‘भारी मन’ से किया गया लेकिन इसके बावजूद उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।
बाक ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय प्रसारण केंद्र का दौरा किया जो जहां दर्शकों की पहुंच होगी। तोक्यो में कोविड-19 से जुड़े कड़े दिशानिर्देशों के कारण दर्शक स्टेडियमों में नहीं आ पाएंगे।
बाक ने कहा, ‘‘दर्शकों को बाहर रखने का फैसला भारी मन से किया गया लेकिन इससे यह साबित होता है कि आईओसी ओलंपिक खेलों के सुरक्षित आयोजन के प्रति गंभीर है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।