लाइव न्यूज़ :

करीबी अंतर से मैच गंवाना पंजाब किंग्स के लिये चलन बन गया है : कुंबले

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:58 IST

Open in App

दुबई, 22 सितंबर पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का करीबी अंतर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच गंवाना एक चलन बन गया है तथा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन की हार को पचा पाना बेहद मुश्किल है।

पंजाब की टीम को मंगलवार की रात को खेले गये मैच में अंतिम ओवर में केवल चार रन की दरकार थी लेकिन रॉयल्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरण और दीपक हुड्डा को आउट किया और इस ओवर में केवल एक रन देकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलायी।

कुंबले ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हां, यह चलन बन गया है विशेषकर लगता है कि जब भी हम दुबई में खेलते हैं तब ऐसा होता है। हमने स्पष्ट संदेश दिया था कि मैच 19 ओवर में जीतना है और इस रवैये के साथ ही खेलना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम इसे आखिर तक खींचकर ले गये और अंतिम दो गेंदों पर जब नया बल्लेबाज सामने हो तो यह लॉटरी की तरह बन जाता है।’’

अपने जमाने के इस दिग्गज लेग स्पिनर ने हालांकि त्यागी की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन त्यागी ने जिस तरह से अंतिम ओवर किया, श्रेय उन्हें जाता है। यह स्वाभाविक था कि वह ऑफ स्टंप से बाहर गेंद करेंगे लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने सही विकल्प नहीं अपनाया। ’’

कुंबले ने कहा, ‘‘हां यह चलन बन गया है और इस पर हमें चर्चा करके समाधान निकालना होगा। हमें अभी पांच मैच खेलने हैं लेकिन हमें इस हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। इसे पचा पाना हालांकि मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!