लाइव न्यूज़ :

Look Back 2022: पाटिल ने किया कमाल, काहिरा में विश्व चैंपियन के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी हासिल किया, जानें 2022 में भारत का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 18:28 IST

Look Back 2022: दस मीटर एयर राइफल में चुनौती पेश करने वाले रुद्रांक्ष काहिरा में दिग्गज निशानेबाजों को पछाड़ते हुए विश्व चैंपियन बने और साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देरुद्रांक्ष की नजरें अब ओलंपिक में 2008 बीजिंग ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा की उपलब्धि की बराबरी करने पर टिकी हैं।आईपीएस अधिकारी के बेटे रुद्रांक्ष ने घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।काहिरा में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की उम्मीद लोगों ने नहीं की होगी।

Look Back 2022: भारतीय निशानेबाजों के लिए बीता साल निराशाजनक रहा लेकिन राइफल निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने सफलता की नई इबारत लिखी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने भी इस बार इन खेलों में निशानेबाजी को शामिल नहीं किया।

दस मीटर एयर राइफल में चुनौती पेश करने वाले रुद्रांक्ष काहिरा में दिग्गज निशानेबाजों को पछाड़ते हुए विश्व चैंपियन बने और साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी हासिल किया। रुद्रांक्ष की नजरें अब ओलंपिक में 2008 बीजिंग ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा की उपलब्धि की बराबरी करने पर टिकी हैं जो भारत के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज हैं।

भारतीय निशानेबाजी परिदृश्य में पिछले कुछ वर्षों में लगातार युवा निशानेबाज सामने आए हैं और 2022 भी इससे अलग नहीं रहा। रुद्रांक्ष के अलावा ट्रैप निशानेबाज भवनीश मेंदीरत्ता और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वप्निल कुसाले पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रहे।

भारत को हालांकि उस समय निराशा हाथ लगी जब टोक्यो ओलंपिक से उसकी 15 सदस्यीय मजबूत टीम खाली हाथ लौटी। इस तरह के प्रदर्शन के बाद आलोचना तय थी और प्रशंसकों ने भारतीय राष्ट्रीय निशानेबाजी संघ से सवाल उठाए कि आखिर टोक्यो में क्या गलत हुआ। टोक्यो में लचर प्रदर्शन के बाद मायूसी के बादलों को दूर करने के लिए कुछ नए चेहरों की जरूरत थी और यह काम किया रुद्रांक्ष ने।

कुछ दिन पहले 19 बरस के हुए ठाणे के रुद्रांक्ष ने बिंद्रा की तरह ओलंपिक स्वर्ण को अपना लक्ष्य बना लिया है। आईपीएस अधिकारी के बेटे रुद्रांक्ष ने घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन काहिरा में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की उम्मीद उनसे अधिक लोगों ने नहीं की होगी।

रुद्रांक्ष के परिवार को हालांकि उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा था। इस किशोर निशानेबाज ने इटली के डेनिलो डेनिस सोलाजो को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता और एयर राइफल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बिंद्रा के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय बने। वह बिंद्रा, तेजस्विनी सावंत, मानवजीत सिंह संधू, ओम प्रकाश मिठरवाल और अंकुर मित्तल के बाद भारत के सिर्फ छठे विश्व चैंपियन निशानेबाज हैं।

अगले साल हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से रुद्रांक्ष ही नहीं बल्कि युवा मेंदिरत्ता और अनुभवी कुसाले को भी ओलंपिक से पहले अपने कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। मेंदिरत्ता सितंबर में क्रोएशिया के ओसियेक में दुर्भाग्यशाली रहे कि शॉटगन विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाए।

वह हालांकि चौथे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रहे। फरीदाबाद के 23 साल के मेंदिरत्ता ने इसके साथ ही तोक्यो ओलंपिक के लिए किसी भारतीय ट्रैप निशानेबाज के क्वालीफाई नहीं कर पाने की निराशा को भी पीछे छोड़ा। यह 1992 से पहला मौका था जब ओलंपिक में ट्रैप और डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत का एक भी निशानेबाज शिरकत नहीं कर रहा था।

तीन कोटा स्थान हासिल करने के बाद भारतीय निशानेबाज जून 2024 तक चलने वाले क्वालीफिकेशन चक्र में और कोटा स्थान हासिल करने का लक्ष्य बनाएंगे। अगले साल अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और अक्टूबर में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज दबदबा बनाने का प्रयास करेंगे। रुद्रांक्ष जैसे युवाओं के अलावा भारत के पास स्कीट निशानेबाज मेराज अहमद खान की तरह अनुभवी निशानेबाज भी हैं जिनके पास संभवत: ओलंपिक पदक हासिल करने का संभवत: अंतिम मौका होगा। 

टॅग्स :लुक बैक 2022महाराष्ट्रनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!