लाइव न्यूज़ :

लिवरपूल की घरेलू मैदान पर एक और हार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 10:45 IST

Open in App

लंदन, चार फरवरी (एपी) अपने घरेलू मैदान एनफील्ड पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 68 मैचों में अजेय रहने के बाद लिवरपूल को यहां लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

लिवरपूल की टीम को दो सप्ताह पहले इस मैदान पर बर्नले ने 1-0 से हराया था और अब दूसरे डिवीजन में खिसकने से बचने के लिये संघर्ष कर रही ब्राइटन ने उसे इसी अंतर से पराजित किया। इससे लिवरपूल की खिताब का बचाव करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

लिवरपूल अब शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी (21 मैचों में 47 अंक) से सात अंक पीछे हो गया है जबकि उसने एक मैच अधिक खेला है।

मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 2-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। उसकी तरफ से गैब्रियल जीसस और रहीम स्टर्लिंग ने गोल किये। यह सिटी की सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर लगातार 13वीं जीत है।

ब्राइटन के लिये स्टीवन अलजाटे ने 56वें मिनट में गोल किया जिसने लिवरपूल की तीसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा। लीस्टर सिटी ने फुल्हम को 2-0 से हराकर 42 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मैनचेस्टर यूनाईटेड 44 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

लिवरपूल की टीम चौथे स्थान पर है लेकिन वह पांचवें स्थान पर पहुंचने वाले वेस्ट हैम से केवल दो अंक आगे है। वेस्ट हैम ने एस्टन विल्ला को 3-1 से हराया। एवर्टन उससे दो अंक पीछे छठे स्थान पर पहुंच गया है। एवर्टन ने लीड्स को 2-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!