लाइव न्यूज़ :

Padma Shri Awards 2021: मौमा दास समेत इन खिलाड़ियों को पद्म श्री पुरस्कार, लिस्ट में कोई क्रिकेटर शुमार नहीं

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 26, 2021 12:15 IST

राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं...

Open in App
ठळक मुद्दे7 खिलाड़ियों को पद्म श्री पुरस्कार।मौमा दास से पहले टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को मिल चुका पद्म श्री।हरियाणा के वीरेंद्र सिंह 'गूंगा पहलवान' के मशहूर हैं।

Padma Shri Awards 2021: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास समेत छह खिलाड़ियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मौमा के अलावा पी अनिता, माधव नाम्बियार, सुधा हरि नारायण सिंह, वीरेन्द्र सिंह और के वाई वेंकटेश को खेल श्रेणी से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।

हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस फेहरिस्त में किसी भी क्रिकेटर का नाम शुमार नहीं है।

तो आइए पद्म श्री पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की उपब्धियों पर एक नजर डालते हैं...

- दो बार की ओलंपियन मौमा दास ने साल 2013 में अर्जुन पुरस्कार जीता। वह गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में टीम गोल्ड समेत कई कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीत चुकी हैं।

मौमा दास को साल 2013 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।

- पी अनीता ने दो दशक तक भारत की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अनीता के नाम 9 एशियन चैंपियनशिप में खेलने का भारतीय रिकॉर्ड है।

- 3,000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सुधा सिंह ने साल 2012 और 2016 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी है।

- अंशु जामसेनपा 5 दिनों में 2 बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला हैं। वह 5 बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली इकलौती भारतीय महिला हैं।

अंशु जमसेंपा दुनिया की पहली महिला है, जिन्होंने सीजन में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर दो बार चढ़ाई की है।

- केवाई वेंकटेश ने World Dwarf Games समेत कई इंटरनेशनल पैरा-गेम्स में पदक हासिल किए हैं।

- 89 वर्षीय माधवन नांबियार की कोचिंग में पीटी ऊषा ने ओलंपिक गेम्स-1984 में 400 मीटर हर्डल रेस में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नांबियार की कोचिंग में उन्होंने एशियन गेम्स में कई मेडल जीते।

- फ्रीस्टाइल रेसलर वीरेंद्र सिंह Deaflympics में भारत के लिए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। उन्हें साल 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :पद्म श्रीगणतंत्र दिवसपद्म अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!