Lionel Messi: मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय मैच में 102 गोल, दुनिया के तीसरे खिलाड़ी, जानें पहले और दूसरे स्थान पर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 29, 2023 03:03 PM2023-03-29T15:03:30+5:302023-03-29T15:04:11+5:30

Lionel Messi: दिसंबर में विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

Lionel Messi has 102 goals in international matches Cristiano Ronaldo 122 goals Ali Daei Iran 109 goals top two spots list | Lionel Messi: मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय मैच में 102 गोल, दुनिया के तीसरे खिलाड़ी, जानें पहले और दूसरे स्थान पर कौन

मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 102 गोल हो गये है।

Highlightsअर्जेंटीना के लिए 100 गोल करने के आंकड़े को पार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 गोल के आंकड़े को पूरा किया।मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 102 गोल हो गये है।

Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने मंगलवार को कुराकाओ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के पहले हाफ में हैट ट्रिक बनाकर अर्जेंटीना के लिए 100 गोल करने के आंकड़े को पार कर लिया। बीते दिसंबर में विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

मेसी ने मैच के 20वें मिनट में टीम का खाता खोलने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 गोल के आंकड़े को पूरा किया। 33वें और 37वें मिनट में भी गोल दागे। मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 102 गोल हो गये है और वह राष्ट्रीय टीमों के किये गये सर्वाधिक गोल की सूची में केवल दो खिलाड़ियों से पीछे हैं। इस सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 122 और ईरान के अली डेई ने 109 गोल के साथ शीर्ष दो स्थानों पर हैं।

स्कॉटलैंड ने स्पेन को हराया, क्रोएशिया भी जीता

स्कॉट मैकटोमिनाय के दो गोल से स्कॉटलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मुकाबले में मंगलवार को यहां स्पेन को 2-0 से हराकर इस टीम के खिलाफ 39 साल में पहली जीत दर्ज की। मैकटोमिनाय ने इससे पहले शनिवार को साइप्रस के खिलाफ टीम की 3-0 की जीत के दौरान भी दो गोल दागे थे।

इसके साथ की यूरोपीय क्वालीफायर में स्पेन को 19 मैच का अजेय अभियान भी थम गया। इस जीत से स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप ए में दो मैच में दो जीत से छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। ग्रुप के एक अन्य मैच में जॉर्जिया और नॉर्वे का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। ग्रुप डी में मातियो कोवासिच के दो गोल से क्रोएशिया ने तुर्की को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में कीफर मूर के गोल से वेल्स ने लातविया को 1-0 से हराया। ग्रुप आई में रोमानिया और स्विट्जरलैंडड ने भी अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। स्विट्जरलैंड ने इजराइल को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रोमानिया ने बेलारूस को 2-1 से हराया। एक अन्य मैच में कोसोवा और एंडोरा ने 1-1 से ड्रॉ खेला।

 

Web Title: Lionel Messi has 102 goals in international matches Cristiano Ronaldo 122 goals Ali Daei Iran 109 goals top two spots list

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे