लाइव न्यूज़ :

लीग कप : मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल की आसान जीत, एवर्टन बाहर

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:26 IST

Open in App

लंदन, 22 सितंबर (एपी) लगातार पांचवीं बार इंग्लिश लीग कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने की कवायद में लगे मैनचेस्टर सिटी ने पिछले चार वर्षों में पहली बार शुरू में गोल गंवाया लेकिन उसने जल्द ही अच्छी वापसी करके वेकॉम्ब वांडरर्स पर 6-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

तीसरी श्रेणी के टूर्नामेंट में खेलने वाले वांडरर्स ने 22वें मिनट में बढ़त हासिल करके सबको चौंका दिया था लेकिन सिटी ने जल्द ही अपना जलवा दिखाया तथा दोनों हाफ में तीन-तीन गोल करके आसान जीत दर्ज की।

सिटी को लीग कप में आखिरी हार अक्टूबर 2016 में मिली थी और वह जनवरी 2018 में सेमीफाइनल के पहले चरण के बाद किसी मैच में कभी नहीं पिछड़ा।

लिवरपूल ने एक अन्य मैच में प्रीमियर लीग की टीम नोर्विच को 3-0 से हराया। लिवरपूल और सिटी दोनों लीग कप में रिकार्ड आठवें खिताब की कवायद में हैं। सिटी ने छह खिताब पिछले आठ सत्र में जीते हैं।

इस बीच प्रीमियर लीग की टीम एवर्टन को दूसरी श्रेणी के लीग में खेलने वाली क्वीन्स पार्क रेंजर्स से पेनल्टी शूट आउट में 8-7 से हार झेलनी पड़ी। नियमित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। लीड्स ने फुल्हम के खिलाफ मुकाबला गोलरहित रहने के बाद शूट आउट में 6-5 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!