लाइव न्यूज़ :

लामेला ने फिर गोल दागा, सेविला की लगातार दूसरी जीत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 11:09 IST

Open in App

मैड्रिड, 24 अगस्त (एपी) एरिक एमिला के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से सेविला ने गेटाफे को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।सेविला के अलावा केवल एटलेटिको मैड्रिड ही अपने पहले दोनों मैच जीतने में सफल रहा। सेविला की दोनों जीत में टीम से नये जुड़े खिलाड़ी लामेला का योगदान अहम रहा। उन्होंने रायो वालेकानो के खिलाफ 3-0 से जीत में भी दो गोल किये थे। लामेला ने इंजुरी टाइम के तीसरे मिनट में राफा मीर के शॉट के पोस्ट से रिबाउंड होने के बाद यह महत्वपूर्ण गोल किया। सेविला ने गेटाफे के खिलाफ पिछले पांचों मैच में एक भी गोल गंवाये बिना जीत दर्ज की है। एटलेटिको ने सेल्टा विगो के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद रविवार को एल्ची को 1-0 से हराया था। ओसासुना और सेल्टा के बीच सोमवार को खेला गया एक अन्य मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!