लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के चेन्नई चरण के लिये रवाना हुई केकेआर की टीम

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शुक्रवार से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के पहले तीन मैच खेलने के लिये चेन्नई रवाना हो गयी।

कुलदीप यादव, लॉकी फर्गुसन और पैट कमिंस चेन्नई में टीम के होटल में पृथकवास में हैं। इन तीनों को छोड़कर पूरी टीम और प्रबंधन ने दोपहर को चेन्नई के लिये चार्टर्ड फ्लाइट ली।

केकेआर का सामना सत्र के शुरूआती मैच में रविवार को चेपक में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

इयोन मोर्गन की अगुआई वाली टीम चेन्नई में 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी।

चेन्नई चरण के बाद केकेआर मुंबई लौटेगी और फिर अहमदाबाद के लिये रवाना होगी। बेंगलुरू उसका अंतिम चरण होगा।

कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!