Khelo India: 30 जनवरी से शुरुआत, जानें क्या है खेलो इंडिया युवा खेलों का शुभंकर और किसने गाया है थीम सॉन्ग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 25, 2023 10:20 AM2023-01-25T10:20:19+5:302023-01-25T10:20:19+5:30

Khelo India youth games to start from January 30, know about its mascot and theme song | Khelo India: 30 जनवरी से शुरुआत, जानें क्या है खेलो इंडिया युवा खेलों का शुभंकर और किसने गाया है थीम सॉन्ग

Khelo India: 30 जनवरी से शुरुआत, जानें क्या है खेलो इंडिया युवा खेलों का शुभंकर और किसने गाया है थीम सॉन्ग

नई दिल्ली: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 30 जनवरी से भोपाल में होने जा रही है। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो इंडिया युवा खेल के पांचवें संस्करण का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।

खेलो इंडिया का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में किया जा रहा है।

क्या है इस बार खेलो इंडिया का शुभंकर

खेलो इंडिया युवा खेल का शुभंकर ‘आशा’ और ‘मोगली’ हैं। इसकी स्मार्ट मशाल ‘अमरकंटक’ है। मशाल का नाम नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के नाम पर रखा गया है जो प्रदेश की जीवनदायिनी नदी भी है। मशाल पर महाकालेश्वर मंदिर , दौड़ता हुआ चीता और ऊपर कमल उकेरा गया है। 

वहीं, थीम गीत को मशहूर गायक शान ने आवाज दी है। खेलो इंडिया में इस बार देश भर से आये 6,000 से भी ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और कुल 27 खेल के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया के इतिहास में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है।

Web Title: Khelo India youth games to start from January 30, know about its mascot and theme song

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे