लाइव न्यूज़ :

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र का दबदबा कायम, अब तक जीते कुल 149 मेडल

By भाषा | Updated: January 18, 2020 09:57 IST

Khelo India Youth Games 2020: महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना दबदबा कायम रखते हुए अब तक कुल 149 मेडल अपने नाम कर लिए हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 41 गोल्ड समेत 149 मेडल जीत चुका हैहरियाणा 36 गोल्ड समेत 111 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर है

गुवाहाटी: असम की शिवांगी शर्मा और कर्नाटक की खुशी दिनेश ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों के आठवें दिन तैराकी स्पर्धा में दो दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये जिससे महाराष्ट्र ने शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखा। तेरह साल के भारोत्तोलक गोलोम टिंकू ने अरूणाचल प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

वहीं महाराष्ट्र ने हरियाणा पर पांच स्वर्ण की बढ़त बनाये रखी है। महाराष्ट्र के अब 41 स्वर्ण, 43 रजत से कुल 149 पदक हो गये हैं। शुक्रवार को निशानेबाजी और कुश्ती से काफी स्वर्ण पदक मिले। हरियाणा ने इसका फायदा उठाकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 36 कर ली और उसके कुल पदक 111 हैं।

हरियाणा के पिस्टल निशानेबाज विभूति भूटिया (अंडर-21) और एशियाई युवा रजत पदक विजेता शिखा नरवाल (अंडर-17) ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा के दबदबे को साफ देखा जा सकता था जिसने शुक्रवार को दांव पर लगे 11 स्वर्ण में से छह अपने नाम किये।

शिवांगी शर्मा ने पूल में 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पहला स्वर्ण जीता और इसके बाद उन्होंने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सोना हासिल किया। खुशी दिनेश ने बालिका अंडर-17 फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 200 मीटर और 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक के पांच तैराकों ने दिन में पांच स्वर्ण जबकि महाराष्ट्र के तीन स्वर्ण हासिल किये। 

टॅग्स :खेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईस्ट विनोद नगर स्टेडियम आज से सांसद खेल महोत्सव शुरू, 18 स्थान पर 11 खेल में भाग लेंगे प्रतिभागी

अन्य खेलJammu-Kashmir: पहली बार डल झील में आयोजित होगा खेलो इंडिया

भारतBudget 2025: ‘खेलो इंडिया’ पर पैसे की बारिश?, 351.98 करोड़ रुपये, खिलाड़ी लाएंगे गोल्ड और सिल्वर मेडल

अन्य खेलडाइवर पलक शर्मा एशियन डाइविंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 21 अक्टूबर को चीन होंगी रवाना

भारतKhelo India Athletes: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'खेलो इंडिया के एथलीट अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!