खेलो इंडिया खेलों के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र छाया

By बृजेश परमार | Published: February 1, 2023 10:38 PM2023-02-01T22:38:12+5:302023-02-01T22:38:12+5:30

बालक एवं बालिका वर्ग की ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अंडर 10 में जहां महाराष्ट्र के खिलाड़ी सर्वाधिक हैं। मध्य प्रदेश का एक भी खिलाड़ी अंडर 10 में जगह नहीं बना सका।

Khelo india khelo games 20232 yoga maharashtra | खेलो इंडिया खेलों के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र छाया

खेलो इंडिया खेलों के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र छाया

उज्जैन: खेलो इंडिया खेलों  के तहत योग स्पर्धाओं की शुरुआत बुधवार  प्रातः 10.30  बजे उज्जैन में माधव सेवा न्यास में हुई। पहले दिन ही महाराष्ट्र योग में छाया रहा। उसके अधिकांश खिलाड़ी फाइनल में स्थान बनाने में कामयाब रहे। पहले दिन 29 जज रेफरी जजमेंट कर रहे थे। देश भर के 18 राज्यों से 128 खिलाड़ी योग की स्पर्धा में भाग लेने के लिए उज्जैन आए हुए हैं।

प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। दीप प्रज्जवलन में हरियाणा योग अकादमी के अध्यक्ष जयदीप आर्य, गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवडे तथा मध्य प्रदेश योगासन कंपटीशन के डायरेक्टर वेद प्रकाश शर्मा भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि महादेव की नगरी से योगासन खेलो की शुरुआत की जाना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण घटना है। 

उन्होंने कहा कि योग के बल पर ही भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को धारण किया था। योगेश्वर कृष्ण उज्जैन में ही शिक्षा ग्रहण कर श्री कृष्ण बने हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 30 जनवरी को भोपाल में हो चुका है। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन शहर में एक से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताएं होगी। 6 से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।  इन दोनों प्रतियोगता में  सम्पूर्ण देश से 18 वर्ष से कम आयु के कुल  500 से अधिक विद्यार्थी एवं टेक्निकल अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

लड़कों की ट्रेडिशनल योगा सेमी फाइनल से हुई शुरुआत

माधव सेवा न्यास के खेल ग्राम में 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कों की ट्रेडिशनल योगा से स्पर्धा की शुरुआत हुई जो दोपहर तक चली। इसके उपरांत लडकियों की ट्रेडिशनल स्पर्धा हुई जो दोपहर से शाम तक चली। पूर्वान्ह से दोपहर तक लडकियों की आर्टिस्टिक एवं दोपहर से शाम तक लडकों की प्रतियोगिता हुई।

बालक वर्ग (ट्रेडिशनल)- इसमें कुल 16 खिलाडियों ने भाग लिया।तमिलनाडू के मनीष महेंद्रन बी को सर्वाधिक 60.88 अंक मिले।इसके उपरांत महाराष्ट्र के सुमीत दिलीप बंदले को 60.76 अंक मिले। ओडिसा के किशन रथ को 60.2 अंक मिले।अन्य में महाराष्ट्र के 04,तमिलनाडू के 02,पश्चिम बंगाल के 02,कर्नाटक 01,गोवा 01,मध्यप्रदेश 01,मेघालय 01,दादरा नगर हवेली दमन एवं दीव 01 खिलाडी रहे।16 में से अंकों के आधार पर अग्रिम 10 खिलाडी फायनल मुकाबले में गुरूवार को उतरेंगे।

बालक वर्ग (आर्टिस्टिक)- इसमें कुल 16 खिलाडियों ने भाग लिया।महाराष्ट्र के निबोध अविनाश पाटिल ने सर्वाधिक 134.21 अंक अर्जित किए।हरियाणा के दिपांशु ने 132.53 अंक अर्जित किए।महाराष्ट्र के अंश रूपेश मयंकर ने 131.99 अंक अर्जित किए। इनके अतिरिक्त महाराष्ट्र 02,पश्चिम बंगाल 03,गोवा 02,तमिलनाडू 02,आसाम 01,मध्यप्रदेश 01,दादर एवं नगर हवेली एवं दमन दीव 01,सिक्किम 01 को अंक अर्जित हुए।16 में से अंकों के आधार पर अग्रिम 10 खिलाडी फायनल मुकाबले में गुरूवार को उतरेंगे।

बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक)- इसमें कुल 16 खिलाडियों ने भाग लिया।महाराष्ट्र की रूद्राकाशी भावे ने 131.86 अंक अर्जित किए।उनके बाद महाराष्ट्र की ही निरल महेश वाडेकर ने 130.62 अंक अर्जित किए।महाराष्ट्र की ही तृप्ति रमेश डोंगरे ने 128.75 अंक अर्जित किए। पश्चिम बंगाल के 02,महाराष्ट्र 01,कर्नाटका 01,आसाम 01तमिलनाडू 02,गोवा 02,मध्यप्रदेश 01,हरियाणा01,दादर एवं नगर हवेली 01,सिक्किम 01 खिलाडी रही।16 में से अंकों के आधार पर अग्रिम 10 खिलाडी फायनल मुकाबले में गुरूवार को उतरेंगे।

बालिका वर्ग (टे्रडिशनल)- इसमें कुल 16 खिलाडियों ने भाग लिया।महाराष्ट की निरल महेश वाडेकर ने सर्वाधिक  60.05 अंक अर्जित किए। उनके बाद तमिलनाडू की नव्या एस एच ने 59.88 अंक अर्जित किए।पश्चिम बंगाल की अरनिया हुतैत ने 59.86अंक अर्जित किए।इनके अलावा तमिलनाडू 01,आडिशा 01,हरियाणा01,महाराष्ट्र 03,पश्चिम बंगाल 03,मध्यप्रदेश 01,बिहार 01,सिक्किम 01,दादर नगर हवेली01 खिलाडी रही।16 में से अंकों के आधार पर अग्रिम 10 खिलाडी फायनल मुकाबले में गुरूवार को उतरेंगे।

अंडर 10 में मध्य प्रदेश का एक भी खिलाड़ी नहीं

बालक एवं बालिका वर्ग की ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अंडर 10 में जहां महाराष्ट्र के खिलाड़ी सर्वाधिक हैं। मध्य प्रदेश का एक भी खिलाड़ी अंडर 10 में जगह नहीं बना सका।

Web Title: Khelo india khelo games 20232 yoga maharashtra

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे