लाइव न्यूज़ :

विदर्भ के लिये सेमीफाइनल में कर्नाटक की चुनौती कठिन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर अब तक अपराजेय विदर्भ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शनिवार को कर्नाटक के रूप में अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना है ।

अक्षय वखारे की अगुवाई वाली विदर्भ टीम राजस्थान को नौ विकेट से हराकर अंतिम चार में पहुंची है जबकि कर्नाटक ने क्वार्टर फाइनल में सुपर ओवर में बंगाल को हराया और जीत के सूत्रधार मनीष पांडे रहे ।

विदर्भ के बल्लेबाज अथर्व तायडे, गणेश सतीश और कप्तान वखारे को अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखना होगा । सिद्धेश वाठ के नाकाम रहने पर विदर्भ ने क्वार्टर फाइनल में सतीश से पारी की शुरूआत कराई और यह फैसला सही साबित हुआ । विदर्भ को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो शीर्ष तीन के साथ जितेश शर्मा, शुभम दुबे और अपूर्व वानखेड़े को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

अब तक विदर्भ की सफलता में उसके गेंदबाजों की भूमिका अहम रही है । ऐसे में स्पिनर अक्षय कर्णेवार और वखारे के आठ ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं । युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है ।

वहीं कर्नाटक के लिये अच्छी बात पांडे का फॉर्म में लौटना है।

सलामी बल्लेबाज रोहन कदम, बी आर शरत और मध्यक्रम में करूण नायर, अनिरूद्ध जोशी और अभिनव मनोहर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।

गेंदबाजों में स्पिनर जगदीश सुचित और के सी करियप्पा जिम्मा संभालेंगे । विजय कुमार की अगुवाई में तेज गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

मैच दोपहर 1 . 30 से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!