लाइव न्यूज़ :

जगतपुरा शूटिंग रेंज में जल्द लगाये जायेंगे 'इलेक्ट्रॉनिक टारगेट'

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:11 IST

Open in App

जयपुर, 17 मार्च जयपुर के जगतपुरा की शूटिंग रेंज में जल्द ही 'इलेक्ट्रॉनिक टारगेट' लगाए जाएंगे और इनकी खरीद के लिए निविदा शीघ्र ही जारी की जाएगी।

युवा मामले व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगतपुरा शूटिंग रेंज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए विगत तीन वर्ष में 97.38 लाख रूपये व्यय किये गये है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में 'इलेक्ट्रोनिक टारगेट' पर कोई राशि व्यय नहीं की गई लेकिन अब इन्हें लगाया जाना प्रक्रियाधीन है।

प्रश्नकाल में विधायक संयम लोढ़ा के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में खेल को लेकर सकारात्मक माहौल के चलते यहां के अच्छे निशानेबाजों का दूसरे राज्यों में जाकर निशानेबाजी करना भी कम हो गया है। वर्ष 2020-21 में मात्र छह निशानेबाज ही राज्य से बाहर गये हैं जबकि वर्ष 2019-20 में 16 और 2018-19 में 12 निशानेबाज छोड़कर चले गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!