लाइव न्यूज़ :

यह एक मैच की बात है और हम दमदार वापसी करेंगे : सूर्यकुमार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 11:26 IST

Open in App

चेन्ई, 24 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपने मध्यक्रम के लचर प्रदर्शन को लेकर परेशान नहीं हैं और उन्होंने कहा कि यह केवल एक मैच का सवाल है और वे दमदार वापसी करेंगे।

मुंबई के मध्यक्रम में इशान किशन, हार्दिक पंड्या उनके भाई क्रुणाल जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेन्नई चरण में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को कप्तान रोहित शर्मा ने 63 रन की पारी खेली लेकिन मध्यक्रम फिर असफल रहा और टीम छह विकेट पर 131 रन ही बना पायी। पंजाब ने नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

सूर्यकुमार ने हालांकि कहा कि टीम मध्यक्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से चिंतित नहीं है।

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वे नेट्स पर, प्रत्येक दिन, प्रत्येक सत्र वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह केवल एक मैच का सवाल है। ’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी हर मैच में जिम्मेदारी लेने की कोशिश कर रहा है, केवल उनके प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं। खेल में ऐसा होता है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे दमदार वापसी करेंगे।’’

पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक पांच मैच खेले हैं जिनमें उसने दो में जीत हासिल की जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब के खिलाफ 27 गेंदों पर 33 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यहां परिस्थितियां थोड़ा भिन्न हैं लेकिन हम अभ्यास के दौरान इस तरह के विकेटों पर खेलने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले भी इस तरह की परिस्थितियों का सामना किया है और मजबूत वापसी की है, इसलिये मुझे लगता है कि हम दमदार वापसी करेंगे। हम एक मैच में जबर्दस्त खेल दिखाएंगे और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। ’’

मुंबई को अपने अगले चार मैच दिल्ली में खेलने हैं। दिल्ली में वह अपना पहला मैच 29 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!