लाइव न्यूज़ :

सर्वश्रेष्ठ के साथ ट्रेनिंग करके बेहतर ही होते हैं : भारत के नये नेट गेंदबाज आर साई किशोर

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:51 IST

Open in App

चेन्नई, 11 जून श्रीलंकाई दौरे के लिये भारतीय टीम में रिजर्व गेंदबाज के तौर पर चुने गये स्पिनर रविश्रीनिवास साई किशोर का करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसकी शुरूआत तमिलनाडु की सैयद मुश्ताक अली ट्राफी जीत में अहम भूमिका निभाने से हुई जिसके बाद उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध मिला।

किशोर के सीखने और ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने की ललक से ही यहां तक पहुंचना संभव हो सका। आईपीएल के कोविड-19 के कारण निलंबित होने से एक महीने पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शिविर में ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश की।

नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में चुने जाने के बाद किशोर ने कहा, ‘‘चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना सबसे सकारात्मक चीज है जिससे मेरा खेल बेहतर ही हुआ है। अगर मैं कहूं तो जब आप सर्वश्रेष्ठ के साथ अभ्यास करते हो तो आप अपने आप ही बेहतर होते जाते हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई की टीम के साथ अभ्यास करना और साथ में होना शानदार रहा। मैंने काफी सुधार किया। माहौल सबसे अहम होता है, प्रबंधन ने पूरा ध्यान रखा और हमें प्रेरित बनाये रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!