खेल मंत्रालय और IOA आमने-सामने! एशियन गेम्स में शरण और संचेती को अपने खर्च पर भेजेगा आईओए

By भाषा | Published: August 10, 2018 10:51 PM2018-08-10T22:51:08+5:302018-08-10T22:51:08+5:30

आईओए ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख शरण को दल प्रमुख और संचेती, कर्नल सत्यव्रत शेरोन, बलबीर सिंह कुशवाहा और देव कुमार सिंह को उप प्रमुख बनाया है।

ioa to send sharan and sancheti on own cost for asian games 2018 | खेल मंत्रालय और IOA आमने-सामने! एशियन गेम्स में शरण और संचेती को अपने खर्च पर भेजेगा आईओए

IOA प्रेसिडेंट नरिंदर बत्रा

नई दिल्ली, 10 अगस्त: भारतीय ओलंपिक संघ ने एशियाई खेलों में दल प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और उप प्रमुख राजकुमार संचेती को अपने खर्च पर भेजने का फैसला किया है क्योकि खेल मंत्रालय ने दल में संचेती की मौजूदगी पर सवाल उठाये थे।

आईओए ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख शरण को दल प्रमुख और संचेती, कर्नल सत्यव्रत शेरोन, बलबीर सिंह कुशवाहा और देव कुमार सिंह को उप प्रमुख बनाया है। समझा जाता है कि खेल मंत्रालय ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक संचेती को शामिल करने पर नाराजगी जताई थी चूंकि मुख्य सर्तकता आयुक्त ने 2010 राष्ट्रमंडल खेल भ्रष्टाचार मामले के तहत आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में 2013 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। 

संचेती 2010 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति में संयुक्त महानिदेशक थे।

आईओए सचिव राजीव मेहता ने कहा, 'हमने विभिन्न महासंघों से 202 अधिकारियों की सूची खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिये दी थी जिसमें दल प्रमुख और चार उप प्रमुख थे। उन्हें खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली लिहाजा हम उन्हें अपने खर्च पर भेज रहे हैं।' 

संचेती के उप प्रमुख के तौर पर शामिल होने पर मेहता ने कहा, 'हमने संचेती को लिखित में देने को कहा था कि मामला क्या है और उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कोई मामला या जांच नहीं चल रही है।' 

एक अन्य आईओए अधिकारी ने कहा, 'संचेती गुवाहाटी में 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में साइ डीजी के सलाहकार थे। वह गोवा में लुसोफोनिया खेलों से भी जुड़े थे और हाल ही में खेलो इंडिया खेलों से जुड़े रहे । पता नहीं अब अचानक उनसे क्या समस्या हो गई।'

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: ioa to send sharan and sancheti on own cost for asian games 2018

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे