लाइव न्यूज़ :

यूएई और बहरीन के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिये भारतीय महिला फुटबॉल टीम का ऐलान

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेर्बी ने यूएई और बहरीन के खिलाफ आगामी दोस्ताना मैचों के लिये 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है ।

टीम इस समय जमशेदपुर में शिविर में है जो दो अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात और चार अक्टूबर को ट्यूनीशिया की राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी ।

इसके बाद भारतीय टीम बहरीन में दस अक्टूबर को मेजबान के खिलाफ और 13 अक्टूबर को चीनी ताइपै के खिलाफ मैच खेलेगी ।

डेनेर्बी ने कहा ,‘‘ एक महीने झारखंड में अभ्यास के बाद हमें बहुत खुशी है कि हम यूएई और बहरीन में खेलने जा रहे हैं । इन मैचों से खिलाड़ियों को खुद को आंकने का मौका मिलेगा ।’’

टीम :

गोलकीपर :

अदिति चौहान, एम लिंथोइनगाम्बी देवी, श्रेया हुड्डा

डिफेंडर :

डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मिशेल कैस्टान्हा, मनीषा पन्ना, एस्टम ओराओन

मिडफील्डर :

संगीता बासफोर, इंदुमती कातिरेसन, संजू, मार्तिना थोकचोम

फॉरवर्ड :

डांगमेइ ग्रेस, अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा कल्याण, सुमति कुमारी , प्यारी शाशा, रेणु।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!