लाइव न्यूज़ :

मोंटेनेग्रो युवा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों को पांच स्वर्ण

By भाषा | Updated: February 22, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) ने दो और स्वर्ण पदक जीते जिससे भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम मोंटेनेग्रो के बुदवा में चल रहे 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में कुल पांच स्वर्ण के साथ शीर्ष पर रही।

लकी राणा (64 किग्रा) को रजत पदक मिला। भारतीय महिला टीम ने कुल 10 पदक (पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

उज्बेकिस्तान दो स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे जबकि एक स्वर्ण पदक जीतने वाला चेक गणराज्य तीसरे स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति ने रविवार को यूक्रेन की मेरियाना स्टोइको को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।

चानू ने करीबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान की एशियाई जूनियर चैंपियन सबीना बोबोकुलोवा को 3-2 से शिकस्त दी।

लकी को हालांकि फिनलैंड की मुक्केबाज लिया पुकिला के खिलाफ 0-5 की शिकस्त के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय महिला मुक्केबाजों में अल्फिया पठान (+81 किग्रा), विनका (60 किग्रा) और टी सनामाचा चानू (75 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते।

विनका को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज का पुरस्कार भी मिला।

पुरुष वर्ग में दो पदक के साथ भारत की 19 सदस्यीय टीम ने अपने अभियान का अंत 12 पदक से ओवरआल दूसरे स्थान के साथ किया।

ओवरआल तालिका में उज्बेकिस्तान शीर्ष जबकि यूक्रेन तीसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!