लाइव न्यूज़ :

उज्बेकिस्तान के साथ मैत्री मैच के लिये सर्वश्रेष्ठ तैयारियों में जुटी है भारतीय टीम : कोच

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि दो मैत्री मैचों से पहले ही उज्बेकिस्तान की यात्रा करना सही फैसला था क्योंकि यहां परिस्थतियां घरेलू सरजमीं से बिलकुल विपरीत हैं।

भारतीय टीम को सोमवार को मेजबान उज्बेकिस्तान और गुरूवार को बेलारूस से दो मैत्री मैच खेलने हैं।

मेमोल ने कहा, ‘‘हम यहां जल्दी आ गये जिससे उज्बेकिस्तान में ट्रेनिंग कर पाये। यहां मौसम काफी ठंडा है। गोवा में जो मौसम था, उसमें और इसमें बड़ा अंतर है। लेकिन लड़कियां अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही हैं। हम सुबह और शाम दोनों के सत्रों में ट्रेनिंग कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। ’’

उन्होंने एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम पहले भी (2019) उज्बेकिस्तान से खेल चुके हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि तब से उनकी टीम पूरी बदल चुकी है। हमारी टीम भी निश्चित रूप से बदल गयी है। मुझे भरोसा है कि यह किसी भी टीम के लिये आसान मैच नहीं होगा। हम इसमें भिड़ने के लिये तैयार हैं। ’’

मेमोल ने कहा कि बेहतर प्रतिद्वंद्वियों से खेलने से उनकी टीम को लंबे समय के लक्ष्यों की तैयारी के लिये मदद मिलेगी जो 2022 एएफसी महिला एशियाई कप के लिये तैयार होना है जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!